Faridabad/Alive News: दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के परिचालन मंडल ओल्ड फरीदाबाद सेक्टर 15-ए में 29 सितंबर 2025 को बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों की सुनवाई की जाएगी। यह बैठक दोपहर 11 बजे कार्यकारी अभियंता, देवेन्द्र अत्री की अध्यक्षता में आयोजित होगी। बैठक का उद्देश्य उपभोक्ताओं की समस्याओं का मौके पर समाधान करना है।
कार्यकारी अभियंता, फरीदाबाद डिवीज़न, देवेन्द्र अत्री ने बताया कि सुनवाई में गलत बिलिंग या रीडिंग, कनेक्शन, मीटर और वोल्टेज से जुड़ी शिकायतों पर विचार किया जाएगा। 50 हजार रुपये तक की शिकायतों की सुनवाई कार्यकारी अभियंता फ़रीदाबाद डिवीज़न द्वारा सुबह 11.00 बजे से की जाएगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि सुनवाई उन्हीं मामलों पर होगी, जिन पर कोई कोर्ट केस लंबित न हो। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपनी शिकायत का पूरा विवरण और सत्यापित फॉर्म लेकर आएं, ताकि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द किया जा सके।

