Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
तैय्यब हुसैन, निवासी गांव तिलपत, ने थाना पल्ला में शिकायत दी थी कि उसने अपनी मोटरसाइकिल स्टेडियम के बाहर खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस पर थाना पल्ला पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जांच के दौरान अपराध शाखा सेक्टर-56 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थानेश्वर (24), निवासी सेक्टर 91 फरीदाबाद, और नरेंद्र (28), निवासी कामरा मोड़ फरीदाबाद, को सेक्टर-56 झुग्गियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अदालत में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया है।

