March 8, 2026

एनआईटी 5 के श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर में नवमी की तैयारियां जोरों- शोरों पर

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में मंदिर तो बहुत है लेकिन श्रद्धालुओं की मान्यता को तुरंत पूरा करने के लिए एनआईटी 5 स्थिति श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर ही प्रसिद्ध है यह बात मंदिर के मेहनत पंडित मनोज शास्त्री ने कही।

श्री तत्कालेश्वर शिव मंदिर के मेहनत पंडित संजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरात्रि के इन पावन अवसर पर मंदिर में रोजाना सुबह छह से सात बजे तक हवन होता है। जिसके बाद मां की आरती की जाती है। शाम साढ़े छह से आठ बजे तक मंदिर की कमेटी द्वार भजन संध्या का आयोजन किया जाता है। मंदिर में सुबह सुबह साढ़े चार बजे मां दुर्गा की मंगला आरती की जाती है।

क्या कहना है मंदिर के प्रधान का
मंदिर के प्रधान महेश बजाज ने कहा कि अब जब नवमी नजदीक आ रही है तो उसके लिए मंदिर में तैयारियां जोरों- शोरों पर है नवमी को सुबह  मंदिर में चंडी यज्ञ किया जाएगा। जिसके बाद साढ़े दस बजे से बारह बजे तक माता की चौकी की पूजा की जाएगी। बारह बजे कन्याओं को मंदिर में बुलाकर कन्या पूजन किया जाएगा। साथ ही मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई है। भंडारे के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ होने की भी संभावना बनी हुई है। तो भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन की सहायता ली जाएगी।