March 7, 2026

हरियाणा भवन में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया का सम्मान समारोह आयोजित

New Delhi/ Alive News: हरियाणा भवन में वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया की ओर से एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर भाजपा प्रवक्ता और हरियाणा सरकार के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली तथा जनसंपर्क अधिकारी राजेश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

समारोह में दिल्ली प्रदेश टीम के कई सक्रिय सदस्यों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में देवेन्द्र पवार, धर्मेन्द्र भदौरिया, ईश मालिक, स्वतंत्र सिंह भुल्लर, प्रीतपाल सिंह और सुनील परिहार शामिल रहे। सभी को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय उपाध्याय, महासचिव नरेंद्र भंडारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवेंद्र पंवार, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संदीप शर्मा और महामंत्री देवेन्द्र तोमर मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के कार्यों को सम्मान देना और संगठन को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाना रहा।