March 10, 2026

19 महीने से फरार हत्या का आरोपी मुंबई से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा डीएलएफ की पुलिस ने हत्या के एक फरार आरोपी को मुंबई से गिरफ्तार किया है।

7 फरवरी 2024 को गांव झाड़सेतली निवासी नेत्रपाल ने शिकायत दी थी कि नितेश और मोहित ने उसके भाई इंद्रजीत की हत्या कर दी। इस पर थाना सेक्टर-58 में मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस जांच में सामने आया कि नितेश और मोहित अवैध नशे का काम करते थे और उन्हें शक था कि इंद्रजीत उनकी मुखबरी करता है। इसी कारण दोनों ने उस पर चाकुओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के समय मोनू (23), निवासी जीवन नगर गौच्छी, अपनी मोटरसाइकिल से नितेश और मोहित को लेकर गया और बाद में वापिस भी ले आया।

नितेश और मोहित पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि मोनू करीब 19 महीने से फरार था। अब पुलिस ने उसे मुंबई से पकड़ लिया है और 4 दिन के ट्रांजिट रिमांड पर फरीदाबाद लाया जा रहा है।