Faridabad/Alive News: सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष के सहयोग से जिला फरीदाबाद दूरसंचार के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केन्द्रों के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों और विवादों की सुनवाई तथा तुरंत निपटाने के उद्देश्य से फरीदाबाद में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन 26 सितम्बर शुक्रवार को 12 बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद में किया जाएगा।
इस प्रकार के मामलों पर विचार
इस अदालत में निम्नलिखित प्रकार के मामलों पर विचार किया जाएगा जैसे टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 30 अगस्त 2025 तक जारी हो या टेलीफोन सर्विस सम्बंधित शिकायतें
निम्नलिखित श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा :-
पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो, ऐसी शिकायतों/विवादों जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया :
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों,पूर्व में प्रेषित पत्रों या संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में सहायक महाप्रबंधक (पी जी) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद (दूरभाष 0129-2223946) के पास जमा करवाये अथवा डाक द्वारा भिजवाये। शिकायतें जमा कराने की अंतिम तिथि 22 सितम्बर 2025 थी। कृपया बंद लिफाफे पर टेलीफोन अदालत एवं खुला दरबार स्पष्ट रूप से लिखें।

