September 16, 2026

शराब तस्करी करते हुए आरोपी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद

Faridabad/Alive News: पुलिस चौकी सेक्टर-11 की पुलिस ने शराब तस्करी पर कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 60 बोतल और 120 अध्धा अंग्रेजी शराब (रॉयल स्टैग ब्रांड) बरामद की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डीसीपी बल्लभगढ़ राजकुमार वालिया के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। 22 सितंबर को पुलिस ने आरोपी मुबारीक (35) निवासी बिछोर, जिला नूंह को सेक्टर-11 टी-प्वाइंट के पास से पकड़ा। उसके पास से शराब से भरी एक पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई।

आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। बरामद शराब और गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पूछताछ के बाद आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया गया।