September 16, 2026

फर्जी इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 4 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जो ठगों को बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। आरोपी की गिरफ्तारी फर्जी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर 4 लाख रुपये की ठगी के मामले में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सरूरपुर की राम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने एक्सा लाइफ इंश्योरेंस की पॉलिसी ली थी। दो साल तक किस्त जमा करने के बाद जब वह आगे किस्त जमा नहीं कर पाया, तो उसे “भारतीय एक्सा लाइफ इंश्योरेंस लोकपाल” के नाम से फोन आया। फोन करने वाली महिला ने उसे झांसा देकर 4 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस ने संदीप सैनी (31) निवासी मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि संदीप ठगों को फर्जी खातें और सिम कार्ड उपलब्ध करवाता था। वह 12वीं पास है और टैक्सी चलाता है। इस मामले में पहले ही तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस ने तीन दिन के रिमांड पर लिया है ताकि उससे आगे की पूछताछ की जा सके।