Faridabad/Alive News: “सेवा पखवाड़ा” कार्यक्रम के तहत थाना सराय ख्वाजा पुलिस टीम और अपोलो क्लीनिक सेक्टर-37 ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया।
इस शिविर में थाना पुलिसकर्मियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।
थाना प्रभारी ने इस मौके पर कहा कि रक्तदान एक महान कार्य है, जिससे जरूरतमंद मरीजों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को आगे भी ऐसे सामाजिक कार्यों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
अपोलो क्लिनिक की टीम ने पुलिसकर्मियों के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को नियमित स्वास्थ्य जांच करवाने का संदेश दिया।

