Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में शनिवार रात को एक मुस्लिम युवक की खाली प्लाट में जली हुई लाश मिली। युवक 10 दिन से लापता था। वह घर से काम पर जाने के लिए निकला था। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटा।
उसका शव को एक बच्चे ने देखा, जिसके बाद वह चिल्लाया तो सबको पता चला। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच के बाद लाश पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दी।
परिजनों का कहना है कि युवक को किडनैप करने के बाद उसे जिंदा जलाकर हत्या की गई है। मृतक युवक की पत्नी 3 महीने की गर्भवती है। उसका डेढ़ साल का बेटा भी है।
वहीं पुलिस ने कहा कि हत्या के एंगल से ही पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में भी असल कारणों का खुलासा होगा।

