Faridabad/Alive News: आज शनिवार को कर्मचारियों की समस्याओं को जानने हेतु यूनियन आपके द्वार कार्यक्रम के तहत हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के पदाधिकारी नहरपार की सबडिवीजन छांयसा पहुंचकर अपने कर्मचारी नेताओं का फूल मालाओं व पगड़ी बांधकर जोरदार स्वागत किया ।
एचएसईबी वर्कर यूनियन के इस कार्यक्रम को सब डिवीजन छांयसा के प्रधान जगदीश चंद व सचिव दिगम्बर मलिक दवारा आयोजित किया गया साथ ही मंच का संचालन ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के उपप्रधान दिगम्बर लाम्बा ने किया । इस कार्यक्रम के दौरान दरी पर मौजूद छांयसा के कर्मचारियों की समस्याओं को सुना व लिखा गया जिसके बाद नव नियुक्त सर्कल सचिव विनोद शर्मा ने अपने संबोधन में कर्मचारियों को दो टूक शब्दों में कहा कि फरीदाबाद सर्कल के मेरे एक एक तकनीक कर्मचारी को पूर्ण टी एंड पी किट यानी सम्पूर्ण उपकरण जो बिजली के फाल्ट को ठीक करने में उपयोग किये जाते हैं जिनकी कर्मचारियों को जरूरत है । फरीदाबाद बिजली निगम के अधिकारियों से कर्मचारियों दवारा टी एंड पी किट मांगने पर एक एक दो दो किट पकड़ाते हुए खाना पूर्ति की जाती है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों के लिये पूरी और सम्पूर्ण किट दिलाने का काम यूनियन करेगी, इसके साथ – साथ सभी सब यूनिट के सचिव महोदय अपने दफ्तरों से एसडीओ के मार्फ़त डिमांड चार्टर पत्र लिखित रुप में देने का काम करें ताकि कर्मचारियों की दैनिक समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराया जा सके । इस दौरान ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान व उनके सचिव रवि दत्त शर्मा सहित पूरी ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के सभी सदस्य इस कार्यक्रम में मौजूद रहे ।

