Faridabad/Alive News: क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम के पर 1.60 लाख की ठगी के मामले में पुलिस ने दो फोन कॉलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश दो दिन की रिमांड पर लिया है।
श्याम कॉलोनी निवासी विजेंद्र ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 10 अगस्त को उनके पास अनजान नंबर से कॉल आया। जिसमें उसे क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम करने के लिए कहा। जिसके लिए ठगों ने उसके पास एक लिंक शेयर किया। लिंक पर क्लिक करने के बाद उनके कार्ड से 1.60 लाख रुपये कट गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उत्तम नगर निवासी दीपक प्रधान और रघुवीर कॉलोनी निवासी मनोज कुमार को गिरफ्तार किया ।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपियों ने शिकायतकर्ता के पास से क्रेडिट कार्ड प्वाइंट रिडीम कराने को लेकर काल किया था।

