March 10, 2026

फरीदाबाद में मर्सिडीज का टायर फटा, दीवार से टकराई : एयरबैग खुलने से बची कारोबारी की जान

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में कारोबारी ने मर्सिडीज बेंज कार से गोल चक्कर की दीवार में टक्कर मार दी। गाड़ी का टायर फटने से उसने नियंत्रण खो दिया था। घटना के समय कारोबारी अपने परिवार के साथ घर जा रहा था। हादसे के समय एयरबैग खुल गए, जिससे किसी को कोई चोट नहीं आई है।

हादसा बीती रात करीब 11 बजे बीके अस्पताल के पास हुआ है। हालांकि अभी कारोबारी का नाम सामने नहीं आया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और कार को थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, कारोबारी अपने परिवार के साथ कहीं बाहर से आ रहा था। बीके अस्पताल के पास गोल चक्कर पर जब कार को मोड़ रहे थे, तो अचानक से कार का टायर फट गया।जिसके कारण कार उसने अपना कंट्रोल खो दिया और गोल चक्कर की दीवार में टक्कर मार दी।