March 10, 2026

पम्प प्लांट से चोरी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने सेक्टर-68 स्थित पम्प बनाने के प्लांट से एल्यूमिनियम का सामान, मोटर, इन्वर्टर, वेट मशीन और अन्य सामान चोरी किया था। शिकायतकर्ता मधुकर शुक्ला, निवासी एस.आर.एस. रेजिडेंसी, ने पुलिस चौकी आईएमटी में शिकायत दर्ज कराई थी। इस पर थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज हुआ।

अपराध शाखा सेक्टर-85 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ओमप्रकाश (निवासी इमामुद्दीनपुर, फरीदाबाद), मोहित (निवासी चांदपुर, फरीदाबाद) और फारुख (निवासी हजरतपुर, रामपुर, वर्तमान में गांव भतोला, फरीदाबाद) को गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि चोरी ओमप्रकाश और मोहित ने की थी और चोरी का सामान उन्होंने फारुख, जो कबाड़ी का काम करता है, को बेच दिया था। फारुख से पुलिस ने 50 हजार रुपये बरामद किए।

सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।