March 12, 2026

अवैध हथियारों पर कार्रवाई, 2 युवक कट्टा सहित गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों पर सख्ती दिखाते हुए दो अलग-अलग जगहों से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने अजय कुमार, निवासी पुल प्रहलादपुर (साउथ दिल्ली) को सेक्टर-37 मथुरा रोड फ्लाईओवर के पास से एक देसी कट्टे सहित पकड़ा। वहीं, क्राइम ब्रांच एवीटीएस की पुलिस ने गुरमीत, निवासी गांव शेरपुर (फरीदाबाद) को नाला पुलिया शेरपुर से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धारा के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये हैं।

आरोपियों को  न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया है।