Faridabad/Alive News: वाईएमसीए कॉलेज में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
डबुआ कॉलोनी निवासी भारत ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 11 सितम्बर को उसके भतीजे उज्जवल ने फोन पर बताया कि कॉलेज के कुछ लड़के उसे पीटने की धमकी दे रहे हैं। जब वह उसे लेने कॉलेज पहुंचा तो कुछ युवकों ने उन्हें घेरकर मारपीट कर दी। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस चौकी सेक्टर-7 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अजय, निवासी गांव जाजरु फरीदाबाद, को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि उज्जवल और अजय दोनों वाईएमसीए कॉलेज के छात्र हैं और किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई थी। उसी विवाद के चलते अजय ने अपने साथियों को बुलाकर उज्जवल पर हमला करवाया।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे नीमका जेल भेज दिया गया।

