March 10, 2026

फरीदाबाद पुलिस का संयुक्त चेकिंग अभियान, 168 वाहन चालान

Faridabad/Alive News: कानून व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए फरीदाबाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच, ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों के साथ सेंट्रल जोन में विशेष चेकिंग अभियान चलाया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 सितम्बर को पुलिस ने सन फ्लैग चौक सेक्टर-16, डीपीएस चौक, मुंबई एक्सप्रेसवे (एसओएस स्कूल के पास), अमृता हॉस्पिटल गोल चक्कर, अमोलिक चौक, कोर्ट मोड़ ढाबा जंक्शन, एनएचपीसी चौक, सेक्टर-37 न्यू पल्ला पुल, व्हाइट हाउस नाका, बदरपुर बाईपास रोड नाका और सेक्टर-15/15ए चौकी समेत 11 स्थानों पर नाकाबंदी कर चेकिंग की।

इस दौरान संदिग्ध वाहनों, ब्लैक फिल्म, बिना नंबर प्लेट और दो या अधिक सवारी वाले दोपहिया वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने करीब 674 वाहनों को चेक किया और 168 चालान जारी किए, जिनमें 63 चालान ब्लैक फिल्म और 14 चालान शराब पीकर वाहन चलाने के थे।

पुलिस ने बताया कि इस अभियान का मकसद आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना, अपराधियों पर कार्रवाई करना और ट्रैफिक नियमों का पालन कराना है। ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।