June 12, 2026

फर्जी पॉलिसी के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने एक युवक को बीमा पॉलिसी के नाम पर ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

दरियाव नगर, रोहतक निवासी व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे एक फोन कॉल आया जिसमें कॉलर ने खुद को पॉलिसी बाजार का कर्मचारी बताया। उसने बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने के लिए 17,644 रुपये की मांग की। शिकायतकर्ता ने राशि का भुगतान कर दिया। अगले दिन आरोपी ने दोबारा कॉल कर कहा कि पिछली पेमेंट अटक गई है और उसे दोबारा पैसे देने होंगे। भरोसा कर शिकायतकर्ता ने फिर उतनी ही रकम जमा कर दी। बाद में जब उसने पॉलिसी बाजार से संपर्क किया तो उसे पता चला कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है।

शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बहादुरगढ़, झज्जर निवासी भारत वर्मा (26) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी ने खुद को पॉलिसी बाजार का कर्मचारी बताकर कॉल किया था और पैसे ऐंठे थे। आरोपी बी.ए. पास है। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।