September 15, 2026

लडाई झगडे और मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियो को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: लडाई झगडे और मारपीट के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की पुलिस ने तीन आरोपियो को गिरफ्तार किया है। मामले में मुख्य आरोपी सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि थाना एसजीएम नगर में लेखराज वासी ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जब वह 22 अगस्त को सैनिक कॉलोनी चौक पर खडा था। तभी वहां 12 से 13 लडके मोटरसाईकिल व स्कूटी पर आये उसके साथ मारपीट की और वहां से भाग गये। जिस शिकायत पर थाना एसजीएम नगर में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि लडाई झगडे के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-48 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल तंवर(भूरा गुर्जर) (29) निवासी गांव अनखीर, धिरेन्द्र (19) निवासी चितवारा, माहोबा उ.प्र. हाल गांव अनखीर व अमित वर्मा (20) निवासी मयुसानीया, छतरपुर म.प्र. हाल अनखीर फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि राहूल (भूरा गुर्जर) की शिकायतकर्ता के साथ रजिंश थी और राहूल के कहने पर ही अमित और धिरेन्द्र शिकायतकर्ता को पीटने के लिए साथ गये थे। राहूल (भूरा गुर्जर) को एक दिन की रिमांड पर लिया गया वहीं अन्य आरोपियों को जेल भेजा गया है।

मामले में अब तक मुख्य आरोपी राहूल (भूरा गुर्जर) सहित 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।