Faridabad/Alive News: ईएसआईसी मेडिकल काॅलेज व अस्पताल में अनुबंध के तहत की गईं नियुक्तियों में भी गड़बड़ी हो सकती है। इसी आशंका के चनते ईएसआईसी मुख्यालय ने जांच शुरू कर दी है।
हालांकि अभी तक इस मामले में स्थिति स्पष्ट नहीं है कि गड़बड़ी किस स्तर पर हुई है। यह बात सामने आ रही है कि पिछले कुछ समय में ऐसे विभाग में स्टाफ की नियुक्ति की गई, जिसके ठीक से शुरू भी नहीं किया गया था।
ईएसआईसी अस्पताल में यह भी चर्चा है कि कुछ खास अधिकारियों और डाॅक्टरों को निशाना बना कर कार्रवाई को गति दी जा रही है। पिछले दिनों अस्पताल के बेसमेंट में कई ऐसी दवाओं के पैकेट मिले थे, जिनमें से अधिकांश दवाएं कई महीने पहले मरीजों को दी गई थीं।
पैकेट में कई दवाएं ऐसी थीं, जो इस्तेमाल की गई थीं। यहां के कई कर्मचारी डाॅक्टरों के लिए परेशानी पैदा करना चाह रहे थे। इसलिए मरीजों को स्टोर से दी गई दवा इकट्ठा करके बेसमेंट में रखवा दी थीं।
बता दें कि अस्पताल में दवा और मशीनों की खरीदारी के मामले में अनियमितताओं के चलते पहले से ही जांच चल रही है। इस मामले में तत्कालीन डीन डाॅ. एके पांडेय और पांच फार्मासिस्ट निलंबित किए जा चुके हैं। अगस्त के पहले सप्ताह में हुई इस कार्रवाई के बाद से ईएसआई काॅरपोरेशन मुख्यालय की टीम लगातार काॅलेज व अस्पताल के संपर्क में है।

