March 12, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 54 हजार की ठगी, एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: साइबर ठगी के एक मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने टेलिग्राम पर टास्क करने का लालच देकर एक महिला से 54 हजार रुपये ठग लिए।

कृष्णा कॉलोनी निवासी पीड़िता ने साइबर थाना सेंट्रल में शिकायत दी कि पहले ठगों ने उसे टेलिग्राम पर छोटा सा टास्क दिया और बदले में 180 रुपये भेजे। इसके बाद पैसों का लालच देकर पेड टास्क कराया और 54 हजार रुपये हड़प लिए। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पलवल निवासी मिथिलेश (काल्पनिक नाम), कृष्ण सिंह (22) और कोसी (उ.प्र.) निवासी विशाल (22) को गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि कृष्ण और महिला फरीदाबाद में साथ काम करते हैं। कृष्ण ने महिला का बैंक खाता लेकर अपने दोस्त विशाल को दिया, जिसने यह खाता आगे ठगों को दे दिया।

महिला को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया, जबकि कृष्ण और विशाल के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई।