Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 की पुलिस ने गोकशी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 150 किलो गाय का मांस और गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी बरामद किए।
8 सितंबर को पुलिस टीम गांव सिरोही के पास गश्त कर रही थी, तभी सूचना मिली कि गांव बिजोपुर के खाली खेतों में गाय को काटा जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां 4 लोग मौजूद थे। पुलिस को देखकर तीन आरोपी भाग गए, जबकि एक आरोपी साजिद (निवासी जखोपुर) पकड़ा गया।
पूछताछ में साजिद ने बताया कि वह जखोपुर में बिरयानी बनाने का काम करता है और अन्य आरोपियों के बुलाने पर गोकशी में शामिल हुआ था। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
आरोपी को स्पेशल कोर्ट पलवल में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजा जाएगा।

