Faridabad/Alive News: उपायुक्त विक्रम सिंह ने जानकारी दी कि जिले में पिछले 24 घंटों से कोई वर्षा नहीं हुई है, जिससे स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।
अब तक 705 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिले में 4 सक्रिय राहत शिविरों में लगभग 250 लोग सुरक्षित और सभी जरूरी सुविधाओं के साथ रह रहे हैं। 27 प्रभावित गांवों में स्थिति नियंत्रण में है। पशुधन और पोल्ट्री की भी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और अन्य एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हैं। आवश्यकता पड़ने पर नौसेना, वायुसेना और केंद्रीय एजेंसियों से भी सहयोग लिया जा रहा है।
जल संसाधन विभाग के अनुसार, ताजेवाला बैराज से आज शाम 5 बजे 33,201 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। वहीं, ओखला bपर जलस्तर 202.17 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान से नीचे है। वहां से 73,425 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
हिंडन बैराज (गाजियाबाद) पर जलस्तर सामान्य है और वहां से 5,897 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज हो रहा है।
प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

