Faridabad/Alive News: श्रम कल्याण अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशानुसार हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड द्वारा श्रमिक सेवा एवं जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत जिला स्तर पर श्रमिक खेलकूद प्रतियोगिता 18 सितम्बर एवं 19 सितम्बर 2025 को जिला खेल परिसर, सेक्टर-12, फरीदाबाद में आयोजित की जाएगी।
दो दिवसीय प्रतियोगिता में पुरुष एवं महिला श्रमिक वर्ग की टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में 100, 200, 300, 400 एवं 800 मीटर दौड़, हाई जंप, लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, कुश्ती, रस्साकशी, वॉलीबॉल शूटिंग, वॉलीबॉल स्मैशिंग तथा कबड्डी जैसे खेल शामिल होंगे।
आयोजन का उद्देश्य श्रमिक वर्ग में स्वास्थ्य, खेल भावना और जागरूकता को बढ़ावा देना है। जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों को सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

