Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने शिकायतकर्ता के भाई काे पकडा था। तथा अन्य साथी ने उसके सर मे फावडा मारा था। मामलें में 5 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किये जा चुके हैं। आरोपी काे अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि हरेंद्र निवासी गांव नीमका ने थाना सदर बल्लभगढ में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया। कि उसके गांव के ही रमेश, बब्बी व 10/12 अन्य लोगों ने उनके खेत की नहरी पानी की नाली को जेसीबी से काट दिया था। जिसको जोडने के लिए वह, उसका भाई केवेंद्र व पिता जीत सिंह खेत में गए थे। जहां रमेश, देवेंद्र व उनके अन्य वहां पहुंच गए और झगडा करने लगे, जिसमे कुछ लोगों ने शिकायतकर्ता के भाई को पकड कर उसके सिर में फावडा मार दिया, जिसकी ईलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। जिस पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुरेंद्र उर्फ बब्बे (उम्र43) निवासी गांव मुझेरी बल्ल्भगढ को गिरफ्तार किया है।

