March 7, 2026

स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराने से भीषण एक्सीडेंट, कार सवार लोगों की एयरबैग ने बचाई जान

Faridabad/Alive News: सोमवार को दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर स्विफ्ट गाड़ी अचानक डिवाइडर से टकराने से भीषण एक्सीडेंट हो गया। गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के समय गाड़ी में दो लोग सवार थे जिनकी जान एयरबैग खुलने से बच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली – मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो लोग एक स्विफ्ट गाड़ी में सवार होकर जा रहे थे जब वह फरीदाबाद के सेक्टर-65 के पास पहुंचे तो गाड़ी का अचानक संतुलन बिगड़ने से वह डिवाइडर से टकरा गई और दो बार पलटने से कार में सवार व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गये। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर मौजूद लोग भी दहल उठे। राहत की बात यह रही कि समय पर खुले एयरबैग ने सवारों की जान बचा ली।

पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।