Faridabad/Alive News: उपायुक्त (डीसी) ने बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग, हरियाणा पंचकूला द्वारा चलाई जा रही हर छात्रवृति योजना के तहत वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाइन पोर्टल https://harchhatravratti.highereduhry.ac.in पर 24 जुलाई 2025 से 31 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन पत्र प्राप्त किये जा रहे है। हर छात्रवृत्ति योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के युग में योग्य एवं जरूरतमंद अनुसूचित जाति व पिछड़े वर्ग के छात्र और छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करना है।
जिला समाज कल्याण अधिकारी ममता शर्मा ने कहा कि सभी छात्र और छात्राएं ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर छात्रवृति से संबंधित पूर्ण नियम, शर्तें व योग्यता को देखते हुए 31 नवंबर 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें, ताकि आपको सरकार द्वारा चलाई जा रही हर छात्रवृति योजना का लाभ मिल सके।

