September 15, 2026

नशा तस्कर सहित एक आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने एक आरोपी को 5.71 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी फरीदाबाद में ही किसी व्यक्ति के लिए स्मैक बेचने के लिए काम करता था। जिसकी तलाश क्राईम ब्रांच पुलिस द्वारा की जा रही है। आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेजा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि क्राईम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने भुरी (उम्र30) निवासी नेहरु कॉलोनी फरीदाबाद को एनआईटी 3 फरीदाबाद से 5.71 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना पल्ला में एन.डी.पी.एस. की धारा के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।