Panipat/Alive News: पानीपत जिले के समालखा में जीटी रोड स्थित एक लग्जरी होटल में पुलिस ने जुआ खेलते 8 युवकों को गिरफ्तार कर 24 हजार 4 सौ रूपये की नकदी और ताश के पत्ते बरामद किये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार समालखा चौकी के एएसआई अनिल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल के कमरा नंबर 201 में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे में युवक पैसों का दांव लगाकर ताश खेल रहे थे। पकड़े गए आरोपियों में चुलकाना के सज्जन, मनोज, सुरेश, भीम और जयबीर शामिल हैं।
पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। उसके बाद आरोपियों को अदालत में पेश में कर आगे की कार्रवाई की जाएगी

