March 12, 2026

जिस पार्टी ने ब्रिटिश सरकार के दलालों की तरह काम किया… इतिहास गवाह है – अधीर रंजन

Murshidabad (West Bengal)/Alive News : कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “इतिहास में सब कुछ साफ़-साफ़ लिखा है कि देश का विभाजन कैसे हुआ। हो सकता है कि भाजपा एक नई इतिहास की किताब बना रही हो, जिसमें ये न लिखा हो कि जब पूरे हिंदुस्तान के आम लोग देश की आज़ादी के लिए अपना खून-पसीना एक करने को प्रतिबद्ध थे, एक के बाद एक लोग शहीद हुए और उनका एकमात्र उद्देश्य देश की आज़ादी था। उस समय, आज की सत्ताधारी पार्टी जो नए इतिहास की बात करती है… मैं उन्हें याद दिलाना चाहता हूं कि इस पार्टी ने आज़ादी की लड़ाई में एक चवन्नी भी नहीं दिया… उल्टा, उन्होंने ब्रिटिश सरकार के दलालों की तरह काम किया… इतिहास गवाह है कि इसी पार्टी ने 1942 में ब्रिटिश सरकार की मदद की और बाद में संविधान को स्वीकार नहीं किया… आरएसएस के दफ्तर नागपुर में 50 साल तक तिरंगा नहीं फहराया गया था।”