Uttar Pradesh/Alive News: कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मथुरा और वृंदावन में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मस्थान पर पहुंच चुके हैं।
सीएम योगी पहुंचे जन्मस्थान
उत्तर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ जन्माष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण जन्मस्थान पहुंच चुके हैं। इस दौरान जन्मस्थान पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नजर आए। सीएम योगी द्वारा यहां विधि विधान से ठाकुर जी का पूजना किया गया।
कान्हा के जन्मोत्सव पर दीपदान से झिलमिलाया विश्राम घाट
उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा विश्राम घाट पर शुक्रवार की शाम दीपदान किया गया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अंतर्गत यमुना पर दीपदान का शुभारम्भ गन्ना विकास और चीनी मिले मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने दीप जलाकर किया। उन्होंने यमुना महारानी की पूजा भी की। उफनती यमुना के बीच दीपदान का दृश्य मनोहरी था। 5252 दीपों से विश्राम झिलमिला उठा। इस दौरान उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, भाजपा नेता नरदेव चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने दीपदान किया
बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती का समय
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक साल में 1 बार जन्माष्टमी पर बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की जाती है, जिसमें शामिल होने के लिए दूर-दराज से लोग आते हैं। इस दौरान न केवल आरती बल्कि कान्हा जी का महाभिषेक भी की जाता है, जो बेहद शुभ होता है। इस बार 16 अगस्त 2025 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर रात 12 बजे मंगला आरती होगी।
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 तिथि और शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि आरंभ: 15 अगस्त 2025 को रात 11:49 बजे
अष्टमी तिथि समाप्त: 16 अगस्त 2025 को रात 09:34 बजे
रोहिणी नक्षत्र आरंभ: 17 अगस्त 2025 को सुबह 04:38 बजे
रोहिणी नक्षत्र समाप्त: 18 अगस्त 2025 को तड़के 03:17 बजे
चंद्रोदय का समय: 16 अगस्त को रात 10:46 बजे

