Delhi/Alive News : पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को कार से दो बच्चों की डेड बॉडी बरामद हुई. दोनों कोचिंग पढ़ने गए थे.और वापस नहीं लौटे. पुलिस और एफएसएल पुलिस जांच में जुटी है. बच्चों की उम्र 5-10 साल बताई जा रही है. मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. कार कई दिनों से वहीं खड़ी थी. परिवार 200 मीटर दूरी पर रहता है.
बिहार की राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के इंद्रपुरी में 15 अगस्त को हुई एक बड़ी वारदात ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. इंद्रपुरी रोड नंबर 12 पर खड़ी एक कार से एक लड़के और एक लड़की की डेड बॉडी बरामद की गई. दोनों आपस में भाई-बहन बताए जा रहे हैं. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल की पुलिस को भी जांच के लिए बुलाया गया. कार की बीच वाली सीट से शव बरामद किए गए. पुलिस ने बताया कि आसपास के एक व्यक्ति ने 112 नंबर पर फोन कर जानकारी दी थी, जिसके बाद दोनों बच्चों को तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया. उस समय एक बच्चे की सांस चल रही थी, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी भी मृत्यु हो गई. एसडीपीओ (लॉ एंड ऑर्डर) मोहिबुल्लाह अंसारी ने बताया कि दोनों बच्चों की उम्र पांच से दस साल के बीच की है. परिवार वालों के मुताबिक, वे कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे. काफी देर तक खोजबीन करने के बाद जब बच्चे नहीं मिले, तो परिवार ने भी पुलिस को सूचना दी.
मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं, बच्चों के शरीर पर जख्म के निशान नहीं :
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है. पुलिस अधिकारियों का कहना है। कि बच्चों के शरीर पर ज्यादा जख्म के निशान नहीं मिले हैं. ऐसे में यह कहना मुश्किल है। कि मृत्यु कैसे हुई और किस कारण से हुई. कार के बारे में भी पुलिस जांच कर रही है. बताया जा रहा है। कि यह कार कई दिनों से उसी जगह पर खड़ी थी. अभी तक यह स्पष्ट नहीं है। कि बच्चों को उसी कार में लाकर रखा गया या फिर उनकी मृत्यु कार के अंदर ही हुई.
100-200 मीटर की दूरी पर रहता है परिवार :
परिवार वाले घटनास्थल से लगभग 100-200 मीटर की दूरी पर रहते हैं. पुलिस ने कहा कि परिवार ने भी अब तक किसी पर शक जाहिर नहीं किया है। और वे भी कारणों को लेकर अनजान हैं. फिलहाल पुलिस और एफएसएल की टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है. इस घटना से इलाके में दहशत और गहरी चिंता फैल गई है.

