Faridabad/Alive News: स्वतंत्रता दिवस 2025 पर भारत सरकार ने फरीदाबाद पुलिस के दो अधिकारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए पुलिस पदक दिया है। यह सम्मान सहायक पुलिस आयुक्त राजेश कुमार और पुलिस प्रवक्ता उप निरीक्षक यशपाल सिंह को मिला है।
दोनों अधिकारियों को यह पदक उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और उल्लेखनीय कार्यों के लिए दिया गया। उन्होंने अपराध नियंत्रण, जनता से बेहतर तालमेल और कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम योगदान दिया है।
इस उपलब्धि पर फरीदाबाद पुलिस को गर्व है। पुलिस आयुक्त ने दोनों अधिकारियों को हार्दिक बधाई दी और उनके कार्यों की सराहना की।

