June 13, 2026

चार साल के बच्चे की जान लेने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: पर्वतीय कॉलोनी में जसवंत नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसके चार बच्चे हैं। तीन बेटियां और एक बेटा। उसका अपने पति से एक साल से विवाद चल रहा था, इसलिए वह अपने छोटे बेटे को लेकर नीरज नाम के व्यक्ति के साथ संजय एनक्लेव में रहने लगी थी।  

दो दिन पहले नीरज ने महिला से मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। 13 अगस्त की रात जब महिला ऑटो से संजय एनक्लेव पहुंची तो उसने नीरज से किराया मांगा। इस पर नीरज ने फिर मारपीट की और महिला के चार साल के बेटे विशाल की हत्या कर दी।  

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी नीरज (29) को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पता चला कि महिला और नीरज साथ रहते थे और अक्सर झगड़ा होता था। घटना वाली रात महिला अपने बेटे के साथ वापस नीरज के पास गई थी, लेकिन नीरज ने उसे भगा दिया और बच्चे को अपने पास रख लिया। उसी रात उसने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।  

नीरज ट्रैक्टर चलाकर बिल्डिंग मैटेरियल का काम करता है। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।