Faridabad/Alive News: सेक्टर-58 की पुलिस ने लडाई झगडे के मामले में दो महिला सहित कुल तीन आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई शुरु की।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार बल्लभगढ खंदावली निवासी इकबाल ने दी अपनी शिकायत में बताया कि उसने मकशुद डिपो होल्डर के डीएफएसओ में राशन सही से ना बांटने पर एक शिकायत दी थी जिसको लेकर नौ मार्च को मकशुद के परिवार वालों और कुछ लडको ने उसे उसके घर के बाहर रोका जिसके बाद उन्होंने उसके परिवार वालो के साथ गाली गलौच तथा मारपीट की और शिकायत वापिस लेने की धमकी दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खंदावली निवासी नगीना, सल्ला व आजाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने सही राशन ना बांटने के कारण मसशुद डिपो होल्डर के खिलाफ एक शिकायत दी थी। जिसकी रंजिश रखते हुए मकशुद व उसके परिवारगणों ने मिलकर उसके व उसके परिवार वालो के साथ मारपिटाई की।

