Faridabad/Alive News: ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के तहत चलाये जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अन्तर्गत स्वामी दयानन्द सीनियर सैकण्डरी स्कुल पातली गेट में पलवल डोनर्स क्लब ज्योतिपुंज ने तिरंगा यात्रा और तिरंगा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संयोजन क्लब के मुख्य संयोजक आर्यवीर लाॅयन विकास मित्तल और सहसंयोजक अल्पना मित्तल ने किया।
संयोजक विकास मित्तल ने उपस्थित बच्चों को ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के लिए जागरूक करते हुए कहा कि आज हम जिस आजादी को जी रहे हैं, खुली हवा में सांस ले रहे हैं उसका श्रेय हमारे स्वतंत्रता सेनानियों को जाता है। हम सभी को अपने राष्ट्रीय पर्व जैसे स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस आदि पर अपने घरों में पांच मिट्टी के दीये जलाकर अमर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करना चाहिए।
सह संयोजक अल्पना मित्तल ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि “हर घर तिरंगा” अभियान का उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगा कर तिरंगे के प्रति गहरा जुड़ाव और सम्मान पैदा करना है और सभी लोग झंडा नीति के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों पर तिरंगा फहराये।कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को तिरंगे एवं चॉकलेट भी वितरित की गयी।
अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. बिजेन्द्र गौड़ ने संस्था का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम सभी को अपने घर पर तिरंगा लहराकर कर स्वतंत्रता दिवस को जोश और उत्साह के साथ में मनाना चाहिए। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण में ही तिरंगा यात्रा का भी आयोजन किया गया जिसमें सभी बच्चों और अध्यापकों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों बच्चों सहित उप प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र, महेश चन्द शर्मा, महेंद्र शास्त्री, बिमलेश, ममता, कमलेश, बिमला, श्वेता, सीमा आदि

