Faridabad/Alive News: थाना डबुआ क्षेत्र में हुई एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
शिकायतकर्ता मोहित ने बताया कि 20 और 21 जुलाई की रात उसके भाई दीपक के साथ गांव के ही महेंद्र, उसका बेटा देवेंद्र, राहुल, सोनू, रोहित उर्फ टोला, होराम, अन्नी उर्फ अनिल, ऋषि, ईश्वर और चमन ने मिलकर मारपीट की, जिससे दीपक की मौत हो गई। इस पर थाना डबुआ में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि मृतक दीपक उस रात आरोपियों की गली में आकर गाली-गलौच कर रहा था। पहले उसे समझा कर भगाया गया, लेकिन वह दोबारा लौटा और फिर से झगड़ा करने लगा। इससे गुस्से में आकर आरोपियों ने उसकी पिटाई की और रस्सी से पैर बांधकर उसे गली में डाल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

