March 8, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी करने वाले दाे आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी खाता उपलब्ध करवाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार किया। जिसके खाता में ठगी के 40 हजार रूपये आये थे और इसने अपना खाता सारिक को दिया था और सारिक ने इस खाता को आगे ठगों को दे दिया था।आराेपी पीओपी का काम करता है और दूसरा लकडी की दुकान पर काम करता है। आरोपी काे अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया एनआईटी फरीदाबाद निवासी महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि ठगों ने उससे टेलिग्राम के माध्यम से सम्पर्क किया और कुछ टास्क करने को दिये गये और उसे कुछ पैड टास्क करने को कहा गया। जिसके लिए उसने कुछ पैसे ठगों के खाता में डाले और जब उसने पैसे निकालने चाहे तो उसका खाता फ्रिज कर दिया गया। फिर खाता को अनफ्रिज और टास्क के नाम पर उससे कुल 2 लाख 47 हजार 400 रूपये ठग लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना एनआईटी में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

साइबर थाना एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलसार (उम्र28) व सारिक (उम्र28) निवासी खातौली देवीदास मौहल्ला, मुजफ्फरनगर उ.प्र. को गिरफ्तार किया है।