Faridabad/Alive News: सदर बल्लभगढ़ की पुलिस ने नाबालिग के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति ने दी अपनी शिकायत में बताया कि 21 जुलाई को जब घर पर कोई नहीं था तो एक लडका उसके घर में घुसा और उसकी नाबालिग बेटी के साथ गलत काम किया।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चंदावली निवासी मोहम्मद आरजू (उम्र 19) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि जब पीड़ित के घर पर कोई नहीं था तो वह मौका देख कर घर में घुसा और नाबालिग के साथ उसने गलत काम किया।

