Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने अवैध हथियार रखने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने से मिली जानकारी के अनुसार मेवला महाराजपुर नम्बरदार कॉलोनी निवासी सन्नी (उम्र 19) को मेवला महाराजपुर गांव के मोड के नजदीक हनुमान मंदिर के पास से काबू कर एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह देसी कट्टा को मथुरा से 3500 रुपये में किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाया था।

