March 7, 2026

स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान कैंप में 28 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

Faridabad/Alive News : भारत स्काउट्स एंड गाइड्स फरीदाबाद के तत्वावधान में डी पी एस जी फरीदाबाद में स्काउट्स एंड गाइड्स के तृतीय सोपान कैंप में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का डा. मनोज मित्तल डीपीसी एवं डिप्टी डीईओ तथा रा.व.मा. विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज ने उद्घाटन किया। भाारत स्काउट गाइड की डीओसी सरोजवला ने बताया कि रक्ततदान शिविर में 28 रक्तवीरों ने रक्तदान किया।

इस अवसर पर डी.पी.सी. मनोज मित्तल ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान होता है। आपके एक रक्त की बूंद किसी भी घायल व्यक्ति के जीवन को बचा सकती है। इसलिए सभी को वर्ष में एक बार रक्त दान अवश्य करना चाहिए।

डीपीएसजी की प्रिंसिपल माया विजयन ने सभी अतिथियों का स्कूल प्रांगण में अतिथियों का स्वागत किया। भारत स्काउट गाइड के तृतीय सोपान कैंप में स्काउट्स एंड गाइड्स कैम्प में प्रशिक्षकों ने कब एंड बुलबुल को भालू गीत, कोयल गीत, सैल्यूट सीखाया प्रशिक्षण कार्य मनीराम कौशल डीटीसी, देशराज डी ओ सी (स्काउट ), देवेंद्र डी ओ सी कब, योगेन्द्र डी ओ सी स्काउट, शशि बाला, मोनिका, तिलक राज स्काउट मास्टर, सोनिया, ओयम, सीमा आदि द्वारा किया गया।