March 8, 2026

फरीदाबाद में अनाथ बच्ची से दुष्कर्म का आरोप, जांच पर उठे सवाल

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक अनाथ आश्रम में रह रही नाबालिग लड़की ने पलवल के वन स्टॉप सेंटर के अधिकारी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।  

बताया गया कि आरोपी ने लड़की को कई बार परेशान किया और शादी का दबाव भी बनाया, जबकि वह पहले से शादीशुदा है। लड़की ने हिम्मत करके पलवल के एसपी को अपनी बात बताई, जिसके बाद मार्च 2025 में गढ़पुरी थाने में एफआईआर दर्ज हुई।  

लेकिन परिवार और सामाजिक संगठनों का कहना है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और मामला दबा दिया गया। अब हिंदू संगठनों ने प्रशासन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए दोबारा जांच की मांग की है।