September 19, 2026

सार्वजनिक जगह पर हुड़दंग मचाने वाले 12 युवक गिरफ्तार, फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने और हुड़दंग मचाने के आरोप में 12 लोगों को अलग-अलग इलाकों से गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शहर की कानून व्यवस्था बनाए रखने के तहत की गई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 जून को हुड़दंगबाजी की घटनाओं पर सख्त कदम उठाते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में आरोपियों को पकड़ा गया।

थाना सराय ख्वाजा की पुलिस ने बिट्टू चौधरी, रंजीत, कुंदन और विकास को, थाना ओल्ड फरीदाबाद ने रूपेश और जितेंद्र को, थाना खेड़ीपुल ने राजेश और जोगिंद्र को, और थाना पल्ला ने अखिलेश, रोशन, राहुल और सज्जन को गिरफ्तार किया।

इन सभी के खिलाफ संबंधित थानों में केस दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की गई है।

फरीदाबाद पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर या अन्य किसी रूप में शांति भंग न करें। पुलिस ने यह भी कहा है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।