March 8, 2026

कॉलेज की 85 % सीटों पर हुए दाखिले, अगस्त से शुरु होगा नया शैक्षणिक सत्र

Faridabad/Alive News: स्न्नातक के विभिन्न कोर्स में दाखिला प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बृहस्पतिवार तक छात्र सौ रुपये विलंब शुल्क के साथ फीस जमा कर सीट सुनिश्चित करा सकते है। 18 जुलाई से सौ रुपये विलंब शुल्क और सौ रुपये प्रतिदिन के अनुसार शुल्क देकर 24 जुलाई तक होंगे। अगस्त से नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा।

जिले के निजी और राजकीय कॉलेजों में लगभग 80  – 85 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुका है। लगभग सभी कालेजों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (बीए), बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए), बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन (बीसीए) और बैचलर ऑफ साइंस में लगभग 95 प्रतिशत सीटें फुल हो चुकी हैं।

दाखिला अंतिम चरण पर होने के कारण कॉलेज में छात्र पहुंच रहे हैं। बुधवार और बृहस्पतिवार के बाद विलंब शुल्क के प्रतिदिन के अनुसार 100 रुपये जुड़ते चले जाएंगे। बुधवार को कॉलेज में छात्रों की भीड़ रही। कोर्स और दाखिला सहित अन्य जानकारी के लिए हेल्प डेस्क भी बनाए गए है।

स्नातक और स्नातकोत्तर के छात्र 30 जुलाई तक जमा कराएं फीस : उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से स्नातक और स्नातकोत्तर के विभिन्न कोर्स के दूसरे और तीसरे वर्ष के लिए दाखिला आठ जुलाई से शुरु हो चुके हैं। 30 जुलाई तक छात्र बिना किसी लेट फीस के दाखिला ले सकते हैं। एक से सात अगस्त तक सौ रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा। 14 अगस्त तक लेट फीस और प्रतिदिन के अनुसार 100 रुपये लेट फीस के साथ दाखिला होगा। निजी कॉलेजों में ऑफलाइन फीस जमा होगी, जबकि सरकारी कॉलेजों में छात्रों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा दी जाएगी। सभी निजी, राजकीय और एडेड कॉलेजों को उच्चतर शिक्षा निदेशालय की ओर से दाखिला के संबंधित दिशा – निर्देश जारी कर दिए गए है।

उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अनुसार स्नातक के अलग – अलग कोर्स में दाखिला के लिए 24 जुलाई तक का समय छात्रों के पास है। दाखिला की तारीख आगे बढ़ाने के लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। कॉलेज की बीए , बीकॉम, बीसीए, बीएससी और बीबीए की 90 प्रतिशत सीटों पर दाखिला हो चुके है। आने वाले दिनों में रिक्त सीटें भी भर जाएंगी।
-डॉ रुचिरा खुल्लर, प्राचार्य, पंडित जवाहरलाल नेहरु कालेज