July 16, 2026

अनंगपुर गांव के मुद्दे पर मुख्यमंत्री से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री व विधायक

Faridabad/Alive News : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अनंगपुर गांव के मामले में हरियाणा सरकार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पूरा सम्मान करती है और जनता की भावनाओं का भी ध्यान रखती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की भावनाओं का सम्मान करती है और सुप्रीम कोर्ट से गांव को लेकर अनुरोध करेगी।

गुरुग्राम के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा और अनंगपुर गांव के गणमान्य लोगों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों की बात ध्यान से सुनी और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार इस मामले को समन्वय समिति के सामने रखेगी, जो सुप्रीम कोर्ट से इस पर अनुरोध करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पर्यावरण और विकास के बीच संतुलन बनाने में विश्वास रखती है और जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करती है।