Faridabad/Alive News: थाना सेक्टर-58 की पुलिस ने आकाश को पीट-पीटकर हत्या के मामले में और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता सोहिल, निवासी गांव टिकरी का ने पुलिस चौकी सिकरोना में शिकायत दी थी कि 7 जुलाई को जब वह किसी काम से जखोपुर जा रहा था, तो जखोपुर जोहड़ के पास कुछ लड़कों ने उसकी बाइक रुकवाई और गाली-गलौच करने लगे। आरोपियों ने कहा कि उसने पहले उनके खिलाफ थाने में शिकायत दी थी और अब वे उसे सबक सिखाएंगे। इसके बाद उन्होंने डंडों से उसकी पिटाई कर दी।
पुलिस ने इस शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए सोयब (गांव लखनाका, जिला पलवल), वाजिद, आदिल, रिजवान और अलीजान (सभी निवासी जखोपुर, फरीदाबाद) को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि सोयब का शिकायतकर्ता से पहले से झगड़ा था, जिस पर शिकायतकर्ता ने थाना धौज में शिकायत की थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने हमला किया।
पुलिस ने सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई की है।

