Faridabad/Alive News: मार्किट एक नंबर स्थित सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल में सावन माह के मौके पर विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। मंदिर के प्रधान डॉ. राजेश भाटिया ने बताया कि सावन के पावन महीने में भोलेनाथ की विशेष पूजा होती है, इसलिए मंदिर में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
डॉ. भाटिया ने बताया कि जैसे ही सावन माह शुरू होता है, मंदिर में भक्तों की संख्या बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए मंदिर कमेटी ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम शुरू कर दिए हैं। उन्होंने बताया कि सावन के दौरान हर दिन सुबह और शाम को विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी, ताकि समाज में सुख और समृद्धि बनी रहे।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में सावन का महीना बहुत पवित्र माना जाता है और जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान शिव की पूजा करता है, उसकी हर इच्छा भोलेनाथ जरूर पूरी करते हैं।
इस मौके पर प्रेम बब्बर, आशीष अरोड़ा, गगन अरोड़ा, सचिन भाटिया, रिंकल भाटिया, सरदार हरमीत सिंह (ईवनीत गारमेंट्स), अमित नरूला, अनिल चावला, जितिन गांधी, भरत कपूर, हरिंदर भाटिया (राजू), शिवम तनेजा और कई अन्य सेवादार मौजूद रहे।

