March 11, 2026

अवैध नशा बेचने वाला एक आराेपी गिफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राईंम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर 1 किलो 196 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी 1 किलो 196 ग्राम गांजा 12 हजार में फरीदाबाद से किसी व्यक्ति से लेकर आया था। आरोपी नशा करने का आदी है, जिसको अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देखते हुए बताया कि मामलें में क्राईंम ब्रांच सेक्टर 65 की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राहुल पासवान (उम्र31) निवासी निहाल कॉलोनी नई पालम विहार गुरुग्राम को गुरुग्राम मोड फरीदाबाद से 1 किलो 196 ग्राम गांजा सहित काबू किया है, जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।