March 10, 2026

सेक्टर-16 चौकी में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन, 24 युवाओं की हुई काउंसलिंग

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सेक्टर-16 पुलिस चौकी में नशा मुक्ति कैंप का आयोजन किया गया।

यह कैंप पुलिस उपायुक्त सेंट्रल के दिशा-निर्देश में लगाया गया, जिसमें 24 नशा पीड़ितों ने भाग लिया। इन सभी की काउंसलिंग बी.के. अस्पताल की विशेषज्ञ टीम द्वारा की गई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि काउंसलिंग का मकसद सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि युवाओं को मानसिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें नशे की लत से बाहर निकालना और समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

फरीदाबाद पुलिस नशे के खिलाफ सिर्फ कानून नहीं, बल्कि समाज की भागीदारी के साथ एक सकारात्मक माहौल बनाकर नशा मुक्त समाज की ओर कदम बढ़ा रही है।

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहयोग करें और नशे के खिलाफ इस लड़ाई को और मजबूत बनाएं।