March 10, 2026

नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर आंध्रप्रदेश ले गया ट्रक ड्राइवर, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना आदर्श नगर पुलिस ने एक नाबालिग बच्चे को बहला-फुसलाकर ले जाने और उसके साथ गलत हरकत करने वाले ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि उसका बेटा 20 जून को खेलने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस पर आदर्श नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

जांच में पता चला कि आरोपी ओमप्रकाश ट्रक ड्राइवर है और वह बच्चे को अपने साथ ट्रक में बैठाकर आंध्रप्रदेश ले गया था। वहां कई दिन रखने के बाद 2 जुलाई को बच्चे को होडल में छोड़ गया। पूछताछ में यह भी सामने आया कि इस दौरान आरोपी ने बच्चे के साथ गलत हरकत की।

पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल ट्रक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अदालत में पेश करने के बाद आरोपी को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है, और आगे की जांच जारी है।